बलौदाबाजार के आउटडोर स्टेडियम में एक विशेष एयर शो का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा निर्मित एयरमॉडल का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समर कैम्प में 18 से 21 मई तक विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जिले के 7 पीएम श्री स्कूलों के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चेन्नई से आए 10 इंजीनियरों ने तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग का प्रशिक्षण दिया। बच्चों के लिए 20 मिनट का शो समर कैंप में विज्ञान और तकनीक से जुड़ी कई गतिविधियां शामिल की गईं। इनमें रोबोटिक क्लास, एयरोमॉडलिंग, एयर शो, 3डी पेंटिंग और ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण प्रमुख हैं। विद्यार्थियों की वैज्ञानिक समझ बढ़ाने के लिए प्लानेटोरियम की व्यवस्था की गई। यहां 20 मिनट के शो में बच्चे सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण और तारामंडल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।


