केंद्र सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को यंग आर्टिस्ट फेलोशिप की घोषणा की है। वर्ष 2022-23 की यह फेलोशिप 6 कैटेगरी में दी जाएगी। इसमें क्लासिकल म्यूजिक, डांस एंड डांस म्यूजिक, फोक/ट्रेडिशनल एंड इंडीजीनस आर्ट, लाइट क्लासिकल म्यूजिक, थियेटर और फील्ड-विजुअल आर्ट कैटेगरी शामिल हैं। देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 कलाकरों को यह फेलोशिप दी जाएगी। विजुअल आर्ट को छोड़कर अन्य 5 कैटेगरी में छत्तीसगढ़ से 11 कलाकारों का चयन हुआ है। अगर वर्ष 2021-22 की बात की जाए, तो छत्तीसगढ़ से 22 कलाकरों का इस फेलोशिप के लिए चयन हुआ था। इनका हुआ सलेक्शन 2 साल तक करना होगा रिसर्च यंग आर्टिस्ट फेलोशिप में चयनित कलाकारों को 2 साल तक अपने-अपने विषय पर रिसर्च करनी होगी। हर 6 माह में इसकी रिपोर्ट कलाकारों को कला एवं संस्कृति मंत्रालय को सौंपनी होती है, जिसके आधार पर हर 6 माह में भुगतान होता है। इस फेलोशिप के लिए कलाकारों का चयन फील्ड में किए गए कार्य के एक्सपर्ट मूल्यांकन के बाद किया जाता है। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और ओडिशा ने मारी बाजी यंग आर्टिस्ट फेलोशिप में वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र और ओडिशा राज्य से चयनित कलाकारों कलाकारों की संख्या ज्यादा है।


