बिना परमिट स्कूल बस से ले जा रहे थे बारात:बीमा-फिटनेस और ड्राइवर का लाइसेंस भी नहीं मिला; शाजापुर पुलिस ने जब्त की

शाजापुर जिले में स्कूल बसों द्वारा परिवहन नियमों का उल्लंघन करते हुए बारात ले जाने का मामला सामने आया है। नव वर्ष के मौके पर थाना सुनेरा क्षेत्र में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक स्कूल बस को बारात ले जाते हुए पकड़ा और उसे जब्त कर लिया। जांच में मिली कई खामियां थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि बस (MP42P0457) को रोका गया। जांच में पाया गया कि बस चालक का ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू नहीं हुआ था। इसके साथ ही बस का परमिट, बीमा और फिटनेस प्रमाण पत्र भी वैध नहीं थे। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए पुलिस ने बस को थाने परिसर में खड़ा करवा कर जब्त कर लिया। इसके बाद बस में सवार बारातियों को अन्य वाहनों से सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। लोग बोले- कोई कार्रवाई नहीं होती स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या केवल शाजापुर तक सीमित नहीं है। सीहोर, हरदा, देवास और इंदौर में भी स्कूल बसों का अवैध रूप से बारात ढोते हुए देखा जा सकता है। आरटीओ और प्रशासन की ओर से अब तक इस पर सतत कार्रवाई नहीं की गई है। मामले की जानकारी के लिए जब आरटीओ रीना किराड़े को फोन लगाया तो उन्हाेंने फोन रिसीव नहीं किया। जबकि, बाबू जगदीश कौशल ने बताया कि समय-समय पर ऐसे मामलों पर कार्रवाई होती है और इसका विवरण कार्यालय में उपलब्ध है। वहीं थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया- चेकिंग के दौरान बारातियों से भरी एक स्कूल बस को रोका गया। जांच में बस के परमिट, ड्राइवर का लाइसेंस, बीमा और फिटनेस प्रमाण पत्र सभी वैध नहीं पाए गए। बस को थाने लाकर जब्त कर लिया गया है। नियमानुसार आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *