बालाघाट में बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल देने का मामला सामने आया है। रविवार को यातायात प्रभारी यीना राहंगडाले ने रविवार को निरीक्षण के दौरान बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल देने वाले पंप संचालकों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने दोबारा ऐसी गलती करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम की याद दिलाई 1 नवंबर से दुपहिया वाहनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है और पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ का नियम लागू है। शुरुआती दिनों में इसका पालन देखा गया था, लेकिन बाद में कुछ वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल लेते देखा गया। निरीक्षण के दौरान कार्रवाई राहंगडाले ने काली पुतली चौक और बस स्टैंड स्थित खंडेलवाल पेट्रोल पंप पर जाकर यह स्थिति देखी। पंप संचालकों को बुलाकर उन्होंने सख्त चेतावनी दी और नियम के पालन के लिए निर्देश दिए। जागरूकता अभियान जारी यातायात प्रभारी ने बताया कि 1 से 31 जनवरी तक चल रहे यातायात माह के दौरान शहर के पेट्रोल पंपों पर हेलमेट जागरूकता पोस्टर लगवाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा देना है।


