रांची | बिरसा मुंडा फन पार्क व रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन गायक मनीष सोनी ने एक से एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है… कोई प्यार से मेरे श्याम को सजा दो… सावली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया… जगत में कोई न परमानेंट आदि कई भजन गीत गाकर दर्शकों को झुमाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मशहूर कथक नृत्य सम्राट व दीपांजलि कथक केंद्र के निदेशक विपुल नायक उपस्थित थे। विशिष्ठ अतिथि रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी व जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा उपस्थित थे। मौके पर कुंदन सोनी, निरंजन राम, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुमार, राधे भट्ट, नरसिम्हा, सुमित, हरीश कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे।


