बिरसा मुंडा स्व-रोजगार योजना में आवेदन मांगे

मुरैना । अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को स्व-रोजगार हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के लिए भगवान बिरसा मुंडा स्व-रोजगार योजना एवं टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना संचालित है। जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक ने बताया योजनांतर्गत 1 लाख से 25 लाख तक सेवा, खुदरा इकाई एवं 1 लाख से 50 लाख तक उद्योग इकाई के लिए ऋण बैंक के माध्यम से दिया जाएगा। बैंक द्वारा स्वीकृति, वितरण उपरान्त स्वीकृत ऋण राशि पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि मप्र राज्य अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम भोपाल द्वारा देय होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *