भास्कर न्यूज | बिर्रा विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य मनीषा बेबी चौहान, सरपंच पीलीबाई एकादशियां साहू, सचिव रोहित पटेल, प्रधान पाठक संतोष यादव, शिक्षक-शिक्षिकाएं और पंच शामिल हुए। सभी ने मिलकर छायादार और फलदार पौधे लगाए। अमरूद, कटहल, जामुन, साल, सागौन, पीपल और नीम के करीब 15 पौधे लगाए गए। प्राचार्य मनीषा बेबी चौहान ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। चारों ओर हरियाली बनी रहे, इसके लिए सभी को आगे आना होगा। सचिव रोहित पटेल ने कहा कि पौधा लगाकर औपचारिकता पूरी नहीं होती, उसकी देखभाल भी जरूरी है। यह सभी की जिम्मेदारी है। सरपंच पीलीबाई एकादशियां साहू ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को खतरा है। इससे बचने के लिए पौधारोपण जरूरी है। पौधारोपण करने वालों में तुलेश्वर देवांगन, नागेश देवांगन, रामकृष्ण देवांगन, सरोजनी डड़सेना, मनहरण सोनवानी, लखनलाल देवांगन, छोटे लाल केंवट, राधेश्याम केशरवानी, हेमन्त साहू, टीसी कश्यप, राहुल कश्यप, बलराम कश्यप, कमला प्रसाद, आदित्य, रामकुमार देवांगन, विमला चौहान, व्याख्याता कीर्तन कश्यप, एस के पटेल, आर के पटेल, देवकुमार पटेल, सीता सूर्यवंशी, एचबी खरे, उषा पटेल और एम आई खान शामिल रहे। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं और पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


