IPL देखकर लौट रहे युवक पर फायरिंग मामला:मुख्य आरोपी सुजीत रविदास गिरफ्तार, तीन अन्य आरोपी फरार

धनबाद के निरसा अनुमंडल क्षेत्र में 4 जून की रात एक युवक पर फायरिंग की घटना सामने आई है। पीड़ित सागर मल्लाह IPL का फाइनल मैच देखकर लौट रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोसी सुजीत रविदास ने उस पर गोली चला दी। गोली सागर के दाहिने पैर में लगी। घायल अवस्था में उसने अपनी मां को सूचना दी। परिजन उसे तुरंत निरसा थाना लेकर आए। वहां से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आपसी विवाद में मारी थी गोली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मानिक बकाला ने शुक्रवार को बताया कि मुख्य आरोपी सुजीत रविदास को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में कुल चार लोगों को नामजद किया गया है। पीड़ित ने सुजीत के अलावा राज रविदास, राम रविदास और राहुल रविदास पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। सभी आरोपी पीठाक्यारी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, यह आपसी विवाद का मामला है। अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *