बिलासपुर की आद्या ने जीता ‘जूनियर मिस इंडिया’ का खिताब:जयपुर में 25 राज्यों के 180 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, छत्तीसगढ़ का नाम रोशन

बिलासपुर की आद्या श्रीवास्तव ने ‘जूनियर मिस इंडिया – मिस कॉन्फिडेंट’ का खिताब जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता जयपुर के एक निजी होटल में आयोजित की गई थी, जिसमें देश के 25 राज्यों से 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आद्या ने प्रतिष्ठित जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने वर्ग में उत्कृष्ट वाक्-कौशल, नृत्य की भाव-भंगिमा, आत्मविश्वास और फैशन शो के रैंप वॉक के माध्यम से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीता। उनकी सशक्त प्रस्तुति और आत्मविश्वास ने उन्हें यह प्रतिष्ठित खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बॉलीवुड अभिनेत्री, टीवी अभिनेता रहे मौजूद खिताब जीतने पर आद्या को ब्यूटी क्वीन क्राउन, सैश, प्रमाण-पत्र और गिफ्ट हैम्पर मिला है। 3 दिनों तक चले इस आयोजन में बॉलीवुड अभिनेत्री रीवा अरोड़ा, टीवी सीरियल क्रिमिनल जस्टिस के निर्देशक-निर्माता मनीष सिंह, फैशन हस्ती उन्नति सिंह, टीवी अभिनेता जयदीप, बॉलीवुड कोरियोग्राफर यतिन गांधी, मॉडल शेफाली सूद और प्रसिद्ध कवि आलोक श्रीवास्तव सहित कई जाने-माने निर्णायकगण उपस्थित रहे। 25 अलग-अलग शहर के प्रतिभागी हुए थे शामिल प्रतियोगिता के अंतिम चरण में देश के 25 प्रमुख शहरों से चयनित प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रीय मंच पर आद्या का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा और उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। आद्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा-दादी, नाना-नानी, मामा-मामी और माता-पिता के निरंतर आशीर्वाद और सहयोग को दिया। उन्होंने भविष्य में सीनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा भी व्यक्त की है। रायगढ़ घराने की कत्थक नृत्य से दर्शकों को लुभाया उन्होंने बताया कि कल्चरल राउंड में उन्होंने रायगढ़ घराने की कथक नृत्य शैली की प्रस्तुति दी, जबकि फैशन राउंड में उन्होंने प्रसिद्ध डिज़ाइनर रीमा माखीजा द्वारा डिज़ाइन की गई पोशाक में रैंप वॉक किया। आद्या को फाइनल राउंड के लिए मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी नयोनिता लोध ने प्रशिक्षित किया था। सीनियर मिस इंडिया में भाग लेंगी आद्या आद्या ने भविष्य में सीनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की है। आद्या रायगढ़ घराने की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना वासंती वैष्णव की शिष्या हैं और उनके मार्गदर्शन में अपनी शास्त्रीय नृत्य कला को निरंतर निखार रही हैं। बता दें कि आदया श्रीवास्तव बिलासपुर क्रांति नगर की रहने वाली है, वह डीपीएस स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा हैं। वे पूर्व क्रिकेटर आलोक श्रीवास्तव, जो वर्तमान में CMPDI में विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन एवं प्रशासन) के पद पर कार्यरत हैं, और आंचल श्रीवास्तव की बेटी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *