बिलासपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस ने परिसर सील कर जांच की, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

बिलासपुर में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते के साथ कोर्ट परिसर को सील कर दिया। इसके बाद जजों के सभी कमरों की बारीकी से जांच की गई। गहन तलाशी के दौरान परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। सिविल लाइन थाने के टीआई सुम्मत साहू ने बताया कि जिला न्यायालय के ईमेल पर सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने मेल भेजकर कोर्ट बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया है। साइबर की ओर से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने दावा किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *