रायपुर में भारतीय किसान संघ का प्रशिक्षण शिविर:ग्राम समितियों के गठन पर दो सत्रों में अभ्यास वर्ग संपन्न

झालावाड़ के रायपुर में भारतीय किसान संघ तहसील रायपुर द्वारा एक कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 8 जनवरी को रायपुर कृषि उपजमंडी परिसर में संगठन के विस्तारक अभियान के तहत ग्राम समितियों के गठन पर केंद्रित था और दो सत्रों में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार ने की। प्रशिक्षण शिविर में कोटा संभाग के उपाध्यक्ष धन सिंह गुर्जर, कोटा संभाग कार्यालय मंत्री मनोहरलाल डांगी और कोटा संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर मौजूद रहे। अतिथियों ने संगठन की रीति-नीति, उद्देश्य, संगठनात्मक संरचना और गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने ग्राम समिति को संगठन की आधार इकाई बताते हुए गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद, भारतीय किसान संघ तहसील रायपुर के कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाली। उन्होंने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खरीफ 2025 के मुआवजे, फसल बीमा भुगतान, सिंचाई व्यवस्था, कृषि विद्युत आपूर्ति, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), खाद-बीज की कालाबाजारी और उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण जैसे प्रमुख मुद्दों को उठाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही जिला केंद्र पर बैठक आयोजित कर प्रशासन से संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला मंत्री कालूराम दांगी, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल डांगी, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र पाटीदार, कैलाश सेन, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, जिला कोषाध्यक्ष शोभाराम डांगी, बकानी तहसील अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार, सुनेल तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोनगरा, झालरापाटन तहसील अध्यक्ष घनश्याम डांगी सहित रायपुर तहसील के बालमुकुंद गुर्जर, घनश्याम डांगी, राधेश्याम दांगी, कैलाश शर्मा, तहसील कार्यालय मंत्री भेरूलाल पाटीदार, बजरंग टेलर, बनकट सुथार, कैलाश पटेल, मुकेश दांगी, सांवरलाल गुर्जर, शंकर लाल डांगी, रामगोपाल पाटीदार, बद्री लाल कड़ोदिया और बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन तहसील मंत्री बालचंद डांगी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *