बिलासपुर पुलिस ने ढूंढकर लौटाए 100 मोबाइल:आपकी एक आस, आपकी अमानत आपके पास, गुम मोबाइल लौटाने पुलिस का अभियान, साइबर फ्रॉड को लेकर किया जागरूक

बिलासपुर में लोगों की गुम हुई अमानत लौटाने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अर्पण अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 100 कीमती मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास करते हुए हर माह लगभग 100 गुम मोबाइल ढूंढकर नागरिकों को लौटाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इस माह भी तकनीकी जांच और फील्ड अभियान के जरिए मोबाइल बरामद कर वितरण किया गया। मोबाइल प्राप्त करने के लिए करीब 160 लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। चलाया जा रहा विशेष खोज अभियान
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर गुम मोबाइल संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी एसीसीयू और जिले के सभी थानों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ताओं की सूची तैयार कर तकनीकी जानकारी के आधार पर खोजबीन की गई, जिसके परिणामस्वरूप एक माह के भीतर 100 मोबाइल बरामद किए गए। अन्य जिलों और राज्यों से भी मिले मोबाइल
सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि, पुलिस जांच में कई मोबाइल राज्य के दूरस्थ जिलों और अन्य प्रदेशों में सक्रिय पाए गए। ऐसे मामलों में अलग-अलग टीम बनाकर बरामदगी की कार्रवाई जारी है, ताकि सभी गुम मोबाइल उनके मालिकों तक लौटाए जा सकें। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियरे, प्रभारी एसीसीयू हेमंत आदित्य और साइबर एक्सपर्ट उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी ने लोगों को वर्तमान समय में बढ़ रही साइबर ठगी के नए तरीकों के बारे में जानकारी दी। डिजिटल अरेस्ट, वीडियो कॉल ठगी और फर्जी कस्टमर केयर से सतर्क रहने की अपील
पुलिस अधिकारियों ने डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन (वीडियो कॉल के माध्यम से), व्हाट्सएप डीपी बदलकर ठगी, बिटकॉइन, टूरिज्म प्लान, कस्टमर केयर के नाम पर ठगी, ऑनलाइन लोन एप सहित अन्य तरीकों से होने वाली ठगी से बचने के उपाय साझा किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *