बिलासपुर पुलिस ने नशे के साथ 3 आरोपी पकड़े:एक किलो से ज्यादा चरस बरामद; तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। सदर थाना की टीम ने पट्टा फोरलेन मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान 1 किलो 170 ग्राम चरस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बीते शनिवार सुबह की है, जब सदर पुलिस टीम पट्टा फोरलेन पर वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान, पुलिस ने एक कार (HR70E-8544) को जांच के लिए रोका। कार ड्राइवर पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ा गया, जिससे पुलिस को शक हुआ। कार की तलाशी लेने पर चरस बरामद शक के आधार पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली और उसमें से भारी मात्रा में चरस बरामद की। वाहन में सवार तीनों आरोपियों की पहचान चमन दास, सलीम मोहम्मद और कमल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पुलिस थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी संदीप धवल ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि चरस की यह खेप वे कहां से लेकर आए थे और इसे कहां पर सप्लाई करने जा रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *