बिलासपुर भाजपा की नई कार्यकारिणी में 17 पदाधिकारी:कौशिक के 7, अमर और धर्मजीत के 5-5 समर्थक शामिल, 5 महिलाओं को भी जगह

बिलासपुर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में कुल 17 पदाधिकारियों को जगह मिली है। इनमें बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के 7 समर्थक शामिल हैं। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के 5-5 समर्थकों को जगह दी गई है। नई कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय मंत्री नियुक्त किए गए हैं। पुनीता डहरिया, पेंगन वर्मा, प्रवीण दुबे, अजित सिंह भोगल, संतोष कौशिक और अश्विनी शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सोमेश तिवारी और प्रदीप कौशिक को महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। मंत्री पद पर देवेंद्र कौशिक, रानू सिदार, शुक्रिता लहरे, रितेश सिंघल, चन्दना गोस्वामी और गायत्री दुबे को नियुक्त किया गया है। गुलशन ऋषि को कोषाध्यक्ष और राकेश चंद्राकर को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। के के शर्मा को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों से पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और महामंत्री संगठन पवन साय के अनुमोदन से किया गया है। जिलाध्यक्ष बिलासपुर से तो संतुलन के लिए बिल्हा से 7 को पद जानकारों का कहना है कि चूंकि जिलाध्यक्ष दीपक सिंह अमर अग्रवाल समर्थक हैं, इसलिए संतुलन की दृष्टि से कार्यकारिणी में धरमलाल कौशिक के बेटे सहित 7 लोगों को पद दिया गया। इनके नाम हैं उपाध्यक्ष पुनीता डहरिया, पेंगन वर्मा, महामंत्री सोमेश तिवारी, देवेंद्र कौशिक, रानू सिदार, रीतेश अग्रवाल और गायत्री दुबे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *