बिलासपुर में अवैध शराब बनाते 5 लोग गिरफ्तार:102 लीटर शराब और 3310 किलो महुआ लहान जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

बिलासपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विभाग ने जलसों, कोनी, चंगोरी, कोटा, बेलपान, पचपेड़ी, जरौंधा जरेली, तखतपुर और धुमा में यह अभियान चलाया। दो दिनों की कार्रवाई में 7 मामले दर्ज किए गए। टीम ने 102.8 लीटर अवैध शराब जब्त की। इसमें 92 लीटर महुआ शराब और 10.8 लीटर देसी मदिरा शामिल है। साथ ही 3310 किलोग्राम महुआ लहान भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सम्पतिया बाई चंगोरी, अजय वर्मा जलसो, हीरालाल बेलपान और विनोद साहू जरौंधा शामिल हैं। तखतपुर से 6.12 लीटर देसी शराब बरामद की गई। जलसो थाना रतनपुर से 35 लीटर महुआ शराब और 690 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। ग्राम डिण्डोल धुमा से 20 लीटर महुआ शराब और 2500 किलोग्राम लहान लावारिस हालत में मिला। सभी आरोपियों को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *