छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक ने एसपी कार्यालय के सामने धरना दिया। युवक का आरोप है कि पुलिस उसकी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं कर रही है। युवक के साथ पहले मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह थाने पहुंचा। युवक ने पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग की। लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद वह एसपी कार्यालय पहुंचा और धरने पर बैठ गया। कुछ देर बाद एएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को बल प्रयोग कर वहां से हटाया। एएसपी ने युवक को जेल भेजने की चेतावनी भी दी। एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठा युवक का नाम नीलकमल साहू है, जो परसतराई गांव का रहने वाला है। युवक ने उससे मारपीट की शिकायत लेकर अर्जुनी थाने पहुंचा। जहां उसने रिपोर्ट नहीं लिखने का गंभीर आरोप लगाया। जिसके कारण युवक ने एसपी कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गया। युवक को बलपूर्वक हटाकर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। युवक नीलकमल साहू ने बताया कि वह 11 मई को अपने पैतृक निवास गया था। जहां पर उसको पता चला कि उनके घर पर कोई जेसीबी चला रहा है। पहुंचते ही उसके भैया-भाभी भतीजी भतीजा ने मारपीट की। युवक और उसके भाई के बीच विवाद पुलिस अफसर ने बताया कि नीलकमल साहू और उनके भाई के बीच जमीन का विवाद है। दोनों के ऊपर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई पहले भी की जा चुकी है। आपस में लड़ते रहते हैं। इससे पहले भी अपराध दर्ज करवाया जा चुका है। जानकारी मिली की बगैर सूचना के युवक के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बैठा था। युवक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


