बिलासपुर में सुराज अभियान की समीक्षा:बिजली विभाग को नोटिस, 5 लाख आयुष्मान कार्ड नहीं बने, कलेक्टर ने जताई नाराजगी

बिलासपुर में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सुराज अभियान की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बिल्हा में आवेदनों के घटिया निराकरण के कारण बिजली विभाग को नोटिस जारी किया गया। जिले में 5 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बनने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने 30 जून तक शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा। जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को सोमवार और मंगलवार को मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। समय पर कार्यालय पहुंचना अनिवार्य शिक्षा विभाग को कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति कोई भी अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा। समय पर कार्यालय पहुंचना और सिविल सेवा आचरण नियमों का पालन अनिवार्य है। स्कूल खुलने से पहले जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र शिविर लगाकर वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। भू-अर्जन के बाद तत्काल नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने और न्यायालय से जुड़े मामलों का निराकरण करने पर जोर दिया गया। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *