बिलासपुर में घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम:ठंड बढ़ी, दोपहर तक लाइट जलाकर सड़कों पर चले वाहन, सुबह 9 डिग्री रहा तापमान

बिलासपुर जिला शुक्रवार सुबह घने कोहरे और धुंध की चपेट में रहा। कोहरे की मोटी परत के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों, स्कूल जाने वाले बच्चों और आम लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखे। शुक्रवार सुबह तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड में भी बढ़ोतरी हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के शुरुआती घंटों में सड़क कुछ मीटर तक भी साफ दिखाई नहीं दे रही थी। मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने और कोहरे की स्थिति बने रहने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सुबह और शाम के समय सतर्कता बरतने, गर्म कपड़े पहनने, वाहन धीमी गति से चलाने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *