9 फीट का अजगर खेत के जाल में फंसा…VIDEO:कोरबा में स्नेक कैचर ने एक घंटे में रेस्क्यू किया, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

कोरबा शहर से सटे रिसदी इलाके में एक खेत में 9 फीट लंबा और 8 किलोग्राम वजनी अजगर जाल में फंस गया। फसल काटने गए किसान संजय कंवर ने अजगर को फंसा देखा, जिसके बाद उन्होंने वन विभाग के स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी। किसान संजय कंवर अपने खेत में फसल काटने गए थे, तभी उनकी नजर जाल में फंसे अजगर पर पड़ी। अजगर जाल से बाहर निकलने में असमर्थ था। किसान ने अजगर को बचाने के उद्देश्य से वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) के प्रमुख जितेंद्र सारथी से संपर्क किया। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अजगर को खेत से निकालकर एक सूखी जगह पर लाया। इसके बाद, कुछ लोगों की मदद से कैंची का उपयोग कर सावधानीपूर्वक जाल को काटा गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम अजगर को जाल से सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रही। जितेंद्र सारथी और भूपेंद्र जगत ने 9 फीट लंबे और 8 किलोग्राम वजनी इस अजगर को वन विभाग की सूचना के बाद उसके प्राकृतिक आवास, जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। जितेंद्र ने बताया कि यह जाल जानवरों को खेत में घुसने से रोकने के लिए लगाया गया था, जिसमें अजगर फंस गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *