बिलासपुर में त्योहारी सुरक्षा का खास इंतजाम:हर सीएसपी के तहत 8 जवानों की 4 बाइक टीमें करेंगी गश्त, यातायात और अपराध पर रखेंगी नजर

बिलासपुर में त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने विशेष बाइक पेट्रोलिंग की व्यवस्था की है। ट्रैफिक पुलिस के एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे के अनुसार, तीन सीएसपी क्षेत्रों – कोतवाली, सिविल लाइन और सरकण्डा में 4-4 मोटरसाइकिल दल तैनात किए गए हैं। प्रत्येक दल में 8 पुलिस जवान शामिल हैं। थाना प्रभारी के साथ अतिरिक्त निरीक्षक स्तर के अधिकारी भी पेट्रोलिंग में शामिल रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने इन टीमों को अपराधों की रोकथाम, छेड़छाड़, लूटपाट और मारपीट जैसी घटनाओं पर नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना भी इनकी प्राथमिकता है। एसएसपी के निर्देश के अनुसार, टीमें भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, बाजार, दुकानों, मेला-स्थलों और पूर्व में विवादित इलाकों में लगातार गश्त करेंगी। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच भी की जाएगी। इस विशेष पेट्रोलिंग व्यवस्था में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता, निरीक्षक विवेक पांडेय, राजेश मिश्रा, रविन्द्र अनंत और रवि शंकर तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *