आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा:फर्जी अंकसूची बनाने वाली स्कूल संचालक की बेटी गिरफ्तार, अब तक 9 आरोपी जेल में

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़े मामले में एक और आरोपी शाहिना परवीन को गिरफ्तार किया है। शाहिना, अजीजी पब्लिक स्कूल के संचालक समसुद्दीन अंसारी की बेटी है। मामला 2024-25 में हुई आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती का है। कलेक्टर बलरामपुर की जांच कमिटी ने पाया कि चार आंगनबाड़ी केंद्रों में चयनित सहायिकाओं ने फर्जी अंकसूची के आधार पर नौकरी हासिल की। इन केंद्रों में बेहराटोली जार्गिम, कटहरपारा महुआडीह, धाजापाठ कोठली और डूमरपानी बेलकोना शामिल हैं। पहले हो चुकी हैं चार गिरफ्तारियां पुलिस ने पहले चारों फर्जी तरीके से चयनित सहायिकाओं को गिरफ्तार किया। इनमें अरमाना, रिजवाना, प्रियंका यादव और सुशीला सिंह शामिल हैं। जांच में अजीजी पब्लिक स्कूल की भूमिका सामने आने पर स्कूल के संचालक समसुद्दीन अंसारी, प्रिंसिपल आबिद अंसारी समेत 8 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। नई गिरफ्तार आरोपी शाहिना ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर फर्जी अंकसूची तैयार करने में मदद की थी। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 9 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *