बिलासपुर में फिर लौटी ठंड:न्यूनतम तापमान पहुंचा 12.6 डिग्री; अगले 3 दिन में 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

बिलासपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 12.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले 48 घंटों में तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार सुबह कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र बहतराई के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस था। ठंड के कारण रिवर व्यू रोड पर लोग अलाव जलाकर राहत पाते दिखे। पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगी हवा की दिशा रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ हरिप्रकाश चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के इरान से उत्तर पाकिस्तान की ओर बढ़ने से हवाओं की दिशा में बदलाव आएगा। इससे ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रवाह रुक जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप तापमान बढ़ने की संभावना है। आने वाले 3 दिनों में बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। अधिकतम तापमान पहुंचा 31 डिग्री शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *