बिलासपुर में बस और कार के बीच टक्कर:सभी सुरक्षित, बस ड्राइवर फरार; जर्जर सड़क-बढ़ते ट्रैफिक से हादसों का खतरा बढ़ा

बिलासपुर के खोंगसरा-पेंड्रा मार्ग पर बस और कार की टक्कर हो गई। गनीमत रही की सभी यात्री सुरक्षित रहे। कार में एक बच्चे सहित पांच लोग सवार थे। बस में 20 से अधिक यात्री थे। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। यात्रियों को पीछे से आ रही दूसरी बस में लिफ्ट लेकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। यह दुर्घटना सड़क की खराब स्थिति का नतीजा है। पेंड्रा-रतनपुर मुख्य मार्ग के निर्माणाधीन होने के कारण पूरा ट्रैफिक इस रूट पर डायवर्ट हो गया है। देखिए हादसे की तस्वीरें- खोंगसरा-पेंड्रा मार्ग पहले से ही जर्जर है। हजारों वाहनों की आवाजाही से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से चालकों को वाहन नियंत्रण में रखना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग की है। साथ ही रतनपुर रोड का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग भी की है। इससे खोंगसरा-पेंड्रा मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *