छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिला अस्पताल में मरीजों को सरकारी मानकों के अनुसार भोजन नहीं मिल रहा है। यह स्थिति स्वास्थ्य मंत्री श्या मबिहारी जायसवाल के विधानसभा क्षेत्र में सामने आई है। अस्पताल प्रशासन मरीजों को मेन्यू चार्ट के अनुसार भोजन नहीं दे रहा है। जब इस मामले में रसोई में काम करने वाली महिलाओं से पूछताछ की गई, तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि मेन्यू चार्ट का पालन नहीं किया जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को समझने के लिए जब रसोई समूह की संचालिका से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया। जानकारी के अनुसार, अधिक मुनाफे के लालच में अस्पताल प्रशासन मरीजों को मनमाने तरीके से भोजन परोस रहा है। यह सरकारी मानकों का खुला उल्लंघन है। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


