बिलासपुर में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत:ओवर स्पीड कार हुई अनकंट्रोल फिर दीवार से जा टकराई; 2 गंभीर

बिलासपुर जिले में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। शनिवार को तखतपुर-मुंगेली मार्ग पर ये हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दीवार से टकरा गई। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, ग्राम काठाकोनी के रहने वाले पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत, मोनू यादव और जयंत वैष्णव शनिवार को कार से बिलासपुर प्लंबिंग का काम करने गए थे। काम खत्म होने के बाद सभी दोपहर लगभग 2:30 बजे अपने गांव लौट रहे थे। तीनों की मौके पर ही मौत जब उनकी कार ग्राम बिनोरी मोड़ के पास पहुंची, तभी वह अचानक बेकाबू हो गई। इसके बाद कार सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। हादसे में पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव (जो खजूरी नवागांव के रहने वाले थे) और विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल वहीं, कार में सवार मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 112 की सहायता से बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तेज रफ्तार की वजह से अनकंट्रोल हुई कार पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों से भी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। इसी के चलते कार सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। इधर, प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। ——————————— क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें रायपुर में कार से बुजुर्ग को कुचलने का VIDEO:टक्कर के बाद 6KM तक घसीटा, कई जगहों से उधड़ गई चमड़ी; सड़क पर बहता रहा खून रायपुर में तेज रफ्तार कार ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। बुजुर्ग को करीब 6 किलोमीटर तक घसीटता रहा, जिससे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। हादसे के बाद रायपुर-बलौदाबाजार सड़क पर लंबी दूरी तक खून बिखरा दिख रहा है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *