रायपुर में पति ने पत्नी पर किया हंसिया से हमला:CCTV VIDEO आया सामने, आपसी विवाद के बाद अलग रहती थी महिला

रायपुर में पति ने अपनी पत्नी पर हंसिया से हमला किया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि पति ने अपने पास रखे हंसिया को अचानक बाहर निकाला। फिर उस पर अटैक कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद था। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक, चेतनी परमार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह झाड़ू पोछा का काम करती है। 3 साल से अपने पति युगांधर परमार से अलग होकर राजातालाब में रहती है। यहां किराए के मकान पर रहती है। दोनों पति-पत्नी के बीच पुराना विवाद है। 21 जून को वह एक साइकिल शोरूम के दुकान पर काम करने गई थी। पति ने की बहसबाजी तभी उसका पति दुकान पर आ गया। उसे अपने साथ मंदिर हसौद चलने के लिए बोलने लगा। पत्नी ने जब उसके साथ जाने से मना किया। तो उसने हंसिया निकालकर उसके पीठ और पैर पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज भी किया। फिलहाल इस मामले में पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *