बिलासपुर में UP से ब्राउन शुगन की सप्लाई…3 गिरफ्तार:840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और गांजा बरामद, ग्राहक के इंतजार में खड़ा था बदमाश

बिलासपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को ब्राउन शुगर और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। युवकों से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और 25 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी युवक उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से ब्राउन शुगर मंगाते थे। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। एसएसपी रजनेश सिंह ने शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने थानेदारों के साथ ही पुलिस अफसरों को भी अलर्ट रहने कहा है। सकरी पुलिस को जानकारी मिली कि शुक्रवार को तालपारा के तैयबा चौक निवासी हमीद अंसारी (33) आसमा सिटी से मेण्ड्रा जाने वाली रोड पर खड़ा है। उसके पास ब्राउन शुगर रखा हुआ है और ग्राहक का इंतजार रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने युवक को घेराबंदी कर पकड़ने की योजना बनाई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों तरफ से घेर कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से सप्लाई पूछताछ में आरोपी हमीद ने पुलिस को बताया कि वह मंगला स्थित अभिषेक नगर निवासी अपने दोस्त अमन तिवारी (24) और रामाा लाइफ कॉलोनी निवासी ईशांत सिंह मंडलोई (24) के माध्यम से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से ब्राउन शुगर और गांजा मंगवाता था। उसने यह भी बताया कि, नशीली सामग्री ईशांत मंडलोई के घर में रखी जाती थी। पुलिस ने रामा लाइफ सिटी स्थित मकान की तलाशी ली, जहां से 25 ग्राम गांजा, 4 नग चिलम और 2 लाइटर जब्त किए गए। पुलिस ने मामले में अमन तिवारी को भी पकड़ लिया। थार से एक्सीडेंट कर भाग रहे थे युवक, चाकू के साथ गिरफ्तार बता दें कि, ईशांत सिंह मंडलोई को पुलिस ने एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया है। अब वह जेल में है। वो अपने तीन साथियों के साथ थार में घूम रहा था। इस दौरान थार से एक्सीडेंट कर ईशांत व उसके दो दोस्त भाग रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को मिली, तब पुलिस ने उनका पीछा करते हुए उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान उनके पास से चाकू बरामद हुआ। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किया गया है। अब ईशांत सिंह ब्राउन शुगर के केस में भी फंस गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *