लुधियाना चीमा चौक के पास भोगल कॉम्प्लेक्स में चोरी:एक ही रात में 4 दफ्तरों के ताले तोड़ गायब जांचा में जुटी पुलिस

लुधियाना के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र चीमा चौक के पास स्थित भोगल कॉम्प्लेक्स में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पाद मचाया। बेखौफ चोरों ने कॉम्प्लेक्स की चार मंजिला इमारत में स्थित चार अलग-अलग कार्यालयों को निशाना बनाया और नकदी मोबाइल व अन्य कीमती सामान समेट कर फरार हो गए। शनिवार सुबह जब ऑफिस खुले, तब वारदात का पता चला। जानकारी देते हुए अमित मिश्रा ने बताया कि जब वे सुबह अपने ऑफिस पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा है। अमित के मुताबिक उनके ऑफिस से दो मोबाइल फोन और कुछ जरूरी चेक बुक गायब हैं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अन्य ऑफिस संचालकों को दी। जांच करने पर पता चला कि उनके अलावा तीन अन्य कार्यालयों में भी चोरी की वारदात हुई है। CCTV में कैद हुए 3 शातिर चोर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि यह एक चार मंजिला इमारत है। पुलिस ने कॉम्प्लेक्स और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें 3 चोर साफ नजर आ रहे हैं। चोरों ने बेहद शातिर तरीके से दफ्तरों के ताले तोड़े ताकि आस-पास किसी को भनक न लगे। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा हमने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। करीब 3 से 4 ऑफिसों में चोरी की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *