बिलासपुर | रेलवे ने बिलासपुर- वलसाड के बीच 4-4 फेरों के लिए एक साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08243 (बिलासपुर-वलसाड) बिलासपुर से 18 दिसंबर से 8 जनवरी तक प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी। यह दिन बिलासपुर से गुजरात के लिए कोई अन्य साप्ताहिक ट्रेन नहीं होने के कारण यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 08244 (वलसाड-बिलासपुर) वलसाड से 19 दिसंबर से 9 जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 10 स्लीपर, 2 AC-3 और 1 AC-2 शामिल हैं। इस ट्रेन में सफर के लिए रिजर्वेशन शुरू हो चुका है।


