बिलासपुर| निपनिया और भाटापारा रेलवे स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम 6 से 8 दिसंबर तक किया जाएगा। इस काम की वजह से 12 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें से 10 ट्रेन को दो दिन के लिए रद्द किया गया है जबकि दो ट्रेन आधे रास्ते ही चलेंगी। रायपुर मंडल के निपनिया व भाटापारा स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग हेतु नॉन इंटरकनेक्टिविटी का काम किया जाना है। आधुनिक एवं सुविधायुक्त तकनीकी का उपयोग कर यात्री गाड़ियों की समय से चलान तथा अधिक से अधिक ट्रैफिक के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस तकनीक से ट्रेनों के परिचालन व लाइन क्षमता बढ़ाई जा रही है। ये ट्रेनें रद्द रहेंगी {ट्रेन नंबर 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 6 एवं 7 दिसंबर को। {ट्रेन नंबर 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 6 एवं 7 दिसंबर को। {ट्रेन नंबर 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर 6 एवं 7 दिसंबर को। {ट्रेन नंबर 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर 6 एवं 7 दिसंबर को। {ट्रेन नंबर 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 6 एवं 7 दिसंबर को और ट्रेन नंबर 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर 7 एवं 8 दिसंबर को।


