बिल्डर्स के यहां आयकर छापेमारी के बाद खुलासा:छापे में पूर्व IAS के करीबियों की 110 एकड़ जमीन भी मिली

प्रदेश में कंस्ट्रक्शन, बिल्डर्स और प्रॉपर्टी डीलर्स के 56 ठिकानों पर आयकर छापेमारी में मिली डायरी और दस्तोवजों में आला अफसरों के नाम भी सामने आ रहे हैं। एक पूर्व आईएएस के करीबियों के यहां से 100 करोड़ रुपए से अधिक की 110 एकड़ जमीन की खरीद-फरोख्त से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं।
जांच में पता चला कि रोलूखेड़ी गांव में 8 से अधिक खसरों में कुल 110 एकड़ जमीन खरीदी गई। इसमें सौदा तो बाजार मूल्य पर किया गया, पर रजिस्ट्री में असल रकम छिपाई गई। इन जमीनों पर फार्म हाउस काटकर बेचे गए। यहां भी स्टाम्प पर लिखा पढ़ी तो वास्तविक कीमत पर की गई, पर रजिस्ट्री में इसे छिपाया गया। यहां तीन प्रॉपर्टी डीलर और जमीन कारोबारियों के यहां से स्टाम्प पेपर पर की गई खरीदी के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
इधर, सौरभ के मौसेरे जीजा पर कसेगा शिकंजा
• परिवहन विभाग की काली कमाई से धनकुबेर बने पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के करीबी रिश्तेदारों पर आयकर का शिकंजा कसने लगा है। सौरभ के मौसेरे जीजा विनय हसवानी की देखरेख में ही 52 किलो सोने से भरी कार फार्म हाउस के अंदर छिपाई गई। अब अन्य रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जाएगी। • विनय की पत्नी एनएलआईयू में एसोसिएट प्रोफेसर है। बताया जा रहा है कि वह पहले निजी कॉलेज में नियुक्त थीं। एनएलआईयू में उनकी नियुक्ति में प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर मदद का एंगल सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, सौरभ ने रायपुर व इसके आसपास कई प्रॉपर्टी खरीद रखी हैं। जांच एजेंसियां सौरभ और बिल्डर राजेश शर्मा के आपस में कनेक्शन को भी खंगाल रही हैं।
सौरभ की डायरी के 6 पेजों में 1300 करोड़ का हिसाब
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि सौरभ शर्मा की डायरी के 6 पन्नों में 1300 करोड़ का हिसाब है। सोचिए पूरे 66 पन्नों में कितनी काली कमाई का हिसाब होगा?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *