रांची | बरियातू के चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन की खरीद-फरोख्त के फर्जीवाड़े में संलिप्त कारोबारी विष्णु अग्रवाल की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। मामले में आगे की सुनवाई के लिए 8 जनवरी की तारीख निर्धारित की गई है। मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए विष्णु अग्रवाल ने 19 जुलाई को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है।


