बिहार के रेड लाइट इलाके से छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिक लड़कियों को बरामद किया जाने के मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। दरअसल छत्तीसगढ़ की लड़कियां रोहतास में रेड लाइट इलाके मे बरामद हुई है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार हमारी बच्चियों को सुरक्षित नहीं रख पा रही है। राज्य मे ज़ब से भाजपा की सरकार बनी है महिलाये सुरक्षित नहीं है। इस मामले में कांग्रेस के सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- महिलाओं के प्रति अपराधों मे बढ़ोतरी हो गयी है। छत्तीसगढ़ का दूरस्थ इलाका जशपुर बस्तर मानव तस्करी का केंद्र बन गया है। जशपुर, पत्थलगांव जैसे इलाकों से महिलाओ को नौकरी के नाम पर लालच दे कर प्लेसमेंट एजेंसिया दिल्ली मुंबई मे बंधक बना कर अमानवीय व्यवहार करती है। इस ओर अनेको सामाजिक संगठनों ने सरकार का कई बार ध्यान आकृष्ट कराया था लेकिन सरकार को महिलाओं की सुरक्षा की कोई चिंता ही नहीं है। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बिहार मे 41 नाबालिक लड़कियो का रेड लाइट क्षेत्र से बरामद होना दुर्भाग्य जनक है। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि प्रदेश से गायब हुई लड़कियो की पत्तासाजी के लिए तत्काल एसआईटी का गठन कर युद्ध स्तर पर कार्यवाही शुरू की जाय। इसके साथ ही राज्य मे काम करने वाली प्लेसमेंट एजेंसियो की कार्यप्रणाली की भी जाँच होनी चाहिए उनसे पूरा ब्यौरा माँगा जाय उन्होंने कितनी लड़कियो को नौकरी के लिए प्रदेश से बाहर भेजा और वे अब कहा हैं? ये हुआ बिहार में
रोहतास में हाल ही में रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान नटवार बाजार स्थित एक रेड लाइट एरिया से 41 नाबालिग लड़कियां और 4 लड़के को बरामद किया गया है। बिहार बाल कल्याण समिति के सदस्य गगन पांडे ने बताया- ‘सभी लड़कियां गरीब परिवार से आती हैं। इस वजह से संचालकों ने पैसों की लालच देकर लड़कियों को बुला लिया। कुछ लड़कियों को 50 हजार तो किसी को 30-40 हजार में खरीदा। धीरे-धीरे सभी लड़कियां पैसों की वजह से इस दलदल में आई हैं।’ अब इन बच्चियों को छत्तीसगढ़ लाय जा रहा है।


