न्यायिक रिमांड में जेल में बंद 3 बांग्लादेशी भाइयों रायपुर पुलिस ने एक बार फिर रिमांड लिया है। रायपुर पुलिस तीनों भाइयों को दो दिन पूछताछ करेंगी। एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की जांच में हुआ है खुलासा हुआ है कि रोपियों में मोहम्मद इस्माइल (27), शेख अकबर (23) और शेख साजन (22) ने अलग-अलग में संपर्क किया है। पुलिस की टीम तीनों से पूछताछ के दौरान किन देशों में बातचीत उनका ब्योरा मांगेगी। गौरतलब है कि 10 फरवरी को रायपुर में रह रहे 3 बांग्लादेशी को मुंबई-एयरपोर्ट से अरेस्ट किया गया था। तीनों भाई रायपुर में अवैध रूप से रह रहे थे। इनके पास से फर्जी पासपोर्ट के जरिए ये इराक के बगदाद भागने वाले थे, जिन्हें ATS की टीम ने गिरफ्तार किया था। 8 साल से रायपुर में रह रहे थे टिकरापारा थाने के मुताबिक इस्माइल और उसके 2 भाई रायपुर में रहकर कबाड़ी का काम कर रहे थे। तीनों संतोषी नगर के अलावा रायपुर के अलग-अलग इलाकों में रहकर कबाड़ खरीदी-बिक्री का काम कर रहे थे। रायपुर में फर्जी पेन कार्ड, वोटर ID कार्ड बनवाए रायपुर में रहने के दौरान तीनों भाइयों ने भारतीय दस्तावेज आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी बनवाया। यूसीसी लागू होने से पकड़े जाने का डर था। इसलिए जन्मतिथि के लिए फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए। इसके बाद तीनों ने फर्जी मार्कशीट बनवाए। फर्जी मार्कशीट बनाने में एक चॉइस सेंटर संचालक ने मदद की है। उस पर आरोप है कि इससे पहले भी कई लोगों के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाने, लोगों को इराक भेजने में मदद की है, जो वापस लौटकर भारत नहीं आए हैं। चॉइस सेंटर संचालक को लेकर जांच जारी है। इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में रह रहे 3 बांग्लादेशी मुंबई-एयरपोर्ट से अरेस्ट:3 दिन की पुलिस रिमांड पर तीनों भाई, इराक भाग रहे थे; कई फेक डॉक्यूमेंट जब्त रायपुर पुलिस और ATS ने 3 बांग्लादेशी भाइयों को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। तीनों भाई रायपुर में अवैध रूप से रह रहे थे। इनके पास से फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेज मिले हैं। यहां से तीनों इराक के बगदाद भाग रहे थे, लेकिन पकड़े गए। रायपुर से ही सभी फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। पढ़ें पूरी खबर… 3 बांग्लादेशी भाइयों के फेक डॉक्यूमेंट बनाने वाला अरेस्ट:रायपुर में चला रहा था रैकेट, अवैध तरीके से विदेश भेजने में करता था मदद रायपुर में 3 बांग्लादेशी भाइयों के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले कम्प्यूटर सेंटर संचालक मोहम्मद आरिफ को टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। एक और फरार आरोपी शेख अली की तलाश की जा रही है। जांच में पता चला कि, मोहम्मद आरिफ ने कई लोगों के फर्जी वोटर आईडी कार्ड, अंकसूची और फोटो पहचान पत्र बनाए थे।पढ़ें पूरी खबर…


