बिहार जा रही विदेशी शराब पकड़ी गई:गोड्डा में बोलेरो से 683 बोतल बरामद, भागलपुर का चालक गिरफ्तार

गोड्डा में पुलिस ने बिहार जा रही अवैध विदेशी शराब की खेप पकड़ी है। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद ने बताया कि गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद बोलेरो पिकअप में अवैध शराब लोड कर बिहार ले जाया जा रहा है। हनवारा चेक पोस्ट पर सुबह 10 बजे वाहन चेकिंग के दौरान हनवारा बाजार की तरफ आ रही एक बोलोरो पिकअप वाहन को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गाड़ी से 12 बोरों में विभिन्न ब्रांड के कुल 683 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई। पकड़े गए कुल शराब की कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपए है। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि भागलपुर के इस्माईलपुर निवासी 22 वर्षीय चालक मनीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हनवारा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *