हावड़ा-दिल्ली रेलखंड पर दो अलग-अलग जगह हादसे:चित्तरंजन और सालानपुर के बीच ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेलखंड पर आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत दो अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना सोमवार रात कानगोई के पास हुई। न्यू कॉलोनी पोखरतल्ला के 27 वर्षीय पंकज कुमार राम ट्रेन की चपेट में आ गए। थाना प्रभारी के अनुसार, बीएससी पास पंकज पिछले तीन वर्षों से मानसिक रोग से पीड़ित थे। दूसरी घटना मंगलवार को रूपनारायणपुर रेलवे पुल के पास डाउन लाइन पर हुई। अचरा गांव के 48 वर्षीय उत्तम दे की मौके पर मौत हो गई। उत्तम आसनसोल में निजी सुरक्षा गार्ड थे। वे सोमवार देर रात घर से निकले थे। मंगलवार सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। आरपीएफ और रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये आत्महत्या के मामले हैं या दुर्घटना। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *