जामताड़ा | रेलवे साइडिंग में डंपर संचालकों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच हुई मारपीट के बाद संचालन ठप पड़ा था। डंपर मालिक शत्रुघन पंडित ने बताया कि रविवार शाम 3 बजे हुई घटना में एक ड्राइवर घायल हुआ था। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर डंपर परिचालन पुनः शुरू किया गया। समझौते में सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और घायल ड्राइवर के इलाज का खर्च उठाने की बात कही। साथ ही एजेंसी ने डंपर मालिकों को दो महीने का लंबित माल ढुलाई वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया।


