उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जफराबाद खंड पर अयोध्या कैंट स्टेशन यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को शार्ट टर्मीनेट/ओरिजिनेट या मार्ग परिवर्तित किया गया है। 01665/01666 रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति एक्सप्रेस निरस्त रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 01665/01666 रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को 6-6 ट्रिप निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 9 जनवरी से 20 फरवरी 2025 तक 6 ट्रिप व गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 12 जनवरी से 23 फरवरी 2025 तक 6 ट्रिप प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। मार्ग परिवर्तित ट्रेन शार्ट टर्मिनेट ट्रेनें दो जोड़ी गाड़ियां मार्ग परिवर्तन होकर चलेगी


