बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड के नेता भी दिखाएंगे दमखम

बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड के नेता भी दमखम दिखाएंगे। भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस और झामुमो संगठन इसके लिए रणनीति बनाने में जुट गया है। इन पार्टी के सैकड़ों नेताओं को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भेजने पर मंथन हो रहा है। झामुमो ने बिहार में चुनाव लड़ने की भी घोषणा कर रखी है। पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरने की बात पार्टी नेता कर रहे हैं। कांग्रेस ने झारखंड के अपने तीन महत्वपूर्ण महिला नेत्रियों को बिहार का पर्यवेक्षक बनाया है। भाजपा सांसद दीपक प्रकाश अभी बिहार में भाजपा के सह प्रभारी के रूप में विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। जदयू और राजद भी अपने विधायकों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देगा। राजद : बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे पार्टी के वरिष्ठ नेता राजद के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा कि बिहार चुनाव को लेकर झारखंड में भी विशेष तैयारी की जा रही है। बिहार के अधिकतर विधानसभा क्षेत्र में झारखंड के पदाधिकारी आैर कार्यकर्ता जाएंगे। सभी को पूरी जबावदेही मिलेगी। चुनाव तक सभी लोग वहीं पर कैंप करेंगे। पार्टी के स्थापना दिवस के बाद झारखंड के लोगों की सूची बनाई जाएगी, जो बिहार में जाकर काम करेंगे। इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों में अभी से लोगों का आना जाना शुरू हो गया है। कांग्रेस : चुनाव वार रूम की जिम्मेवारी झारखंड के कुमार गौरव को मिली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव मंे पार्टी को मदद करने के लिए झारखंड से नेता आैर कार्यकर्ताओं को भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहार के वार रूम में पहले ही झारखंड के कुमार गौरव को जिम्मेदारी सांैपी गई थी। वे अपना काम बखूबी निभा रहे हैं। अब पार्टी ने तीन महिला नेताओं अंबा प्रसाद, ममता देवी आैर श्वेता सिंह को बिहार में पर्यवेक्षक बनाया है। इसके अलावा दिनबंधु बोएपाई को भी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार भेजा जा रहा है। भाजपा : 200 नेता जाएंगे बिहार, क्लस्टर और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनेंगे भाजपा के 200 से अधिक नेता बिहार जाएंगे। इन्हें क्लस्टर और विधानसभा प्रभारी का दायित्व मिलेगा। पार्टी इसके लिए सूची बना रही है। इसके लिए पहली और दूसरी पंक्ति के महत्वपूर्ण नेताओं का चयन किया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को बांका के दौरे पर थे। चुनाव से पहले बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में झारखंड के आदिवासी नेताओं का प्रवास तय हो रहा है। प्रदेश या विभिन्न जिलों के वैसे भाजपा नेता, जिनका बिहार से संबंध है, उन्हें चुनाव में भेजा जाएगा। वे निर्धारित क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क और गोष्ठियां करेंगे। पार्टी के सातों मोर्चों के महत्वपूर्ण नेताओं का उपयोग भी बिहार चुनाव के लिए किया जाएगा। प्रदेश पदाधिकारियों की टोली भी बिहार चुनाव में जाएगी। ये सभी तीन चरणों में बिहार में प्रवास करेंगे। जदयू भी तैयार कर रहा नेताओं की सूची : जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि बिहार चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, विधायक सरयू राय समेत पार्टी के कई नेता एनडीए के पक्ष में वोट मांगेंगे। बिहार में चुनाव प्रचार एवं अन्य कार्यों के लिए झारखंड जदयू की अभी सूची तैयार हो रही है। झारखंड जदयू का विशेष फोकस झारखंड से सटे बिहार विधानसभा की ऐसी सीटों पर होगी, जहां एनडीए अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *