सिविल सेवा परीक्षा… मूल्यांकन में अनियमितता की शिकायत पर राजभवन ने जांच ​के लिए लिखा पत्र

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में अनियमितता के मामले अभ्यर्थियों द्वारा उठाए गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसकी शिकायत राज्यपाल से की थी। इसके बाद राजभवन के अपर सचिव एके सत्यजीत ने झारखंड लोक सेवा आयोग के चेयरमैन को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिविल सेवा परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच कराने का अनुरोध किया था। प्रेम कुमार समेत अन्य अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत की थी। इसलिए पूर्व सीएम के अनुरोध के आलोक में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा की जाए। बताते चलें की जेपीएससी मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। इसमें सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और साक्षात्कार भी हो चुका है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सिविल सेवा के 342 पदों पर नियुक्ति की जानी है। बताते चलें कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रतिनियुक्त शिक्षकों में से कुछ के पास निर्धारित अर्हता नहीं थी, जिसे अभ्यर्थी गड़बड़ी बता रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *