बीआईएस के 78वें स्थापना दिवस पर विशेष:जयपुर में 1500 छात्रों ने सीखा मानकों का महत्व, 35 उद्योगों ने लगाए स्टॉल

जयपुर में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के 78वें स्थापना दिवस पर सोमवार को केंद्रीय स्कूल क्रमांक-2 में आयोजित ‘मानक कार्निवाल 2025’ ने छात्रों को भारतीय मानकों से परिचित कराया। कार्यक्रम में जयपुर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जहां उन्हें आईएसआई, हॉलमार्क जैसे प्रमाणीकरण चिह्नों की जानकारी दी गई। कार्निवाल में 35 उद्योगों ने स्टॉल लगाकर उत्पादों की गुणवत्ता और प्रमाणिकता के बारे में जानकारी साझा की। प्लास्टिक पाइप, रिलेक्सो शूज, आर्चरी गेम, मंगला सरिया, सीमेंट उद्योग जैसे स्टॉल्स के साथ एंटी-ग्रेविटी कक्ष और सर्कस के जोकर ने कार्यक्रम को रोचक बनाया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानकों की दैनिक जीवन में उपयोगिता को प्रदर्शित किया गया। बीआईएस प्रमुख कनिका कालिया ने कहा कि भारतीय मानक हमारे जीवन को सुरक्षित और बेहतर बनाते हैं। केंद्रीय स्कूल संगठन के सहायक आयुक्त ए ए इजराइल ने कार्यक्रम को बच्चों में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बताया। स्कूल के प्राचार्य पी के टेलर के अनुसार यह आयोजन छात्रों को गुणवत्ता और मानकों का महत्व समझाने का प्रभावी माध्यम रहा। कार्यक्रम में पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल और सी सी आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनन्त कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। यह आयोजन छात्रों के लिए शिक्षाप्रद और मनोरंजक साबित हुआ, जिसने उन्हें भारतीय मानकों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *