उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का जयपुर में जलवा:पद्मश्री आशा नेगी समेत कई कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, बुजुर्गों और मेधावी छात्रों का सम्मान

जयपुर में उत्तराखंड समाज प्रतापनगर की ओर से आयोजित नववर्ष स्नेह मिलन समारोह में उत्तराखंडी संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में पहाड़ी स्वैग सांस्कृतिक कला मंच की प्रसिद्ध गायिका पद्मश्री आशा नेगी, हेमा भंडारी, गोपाल गुसाईं, प्रेम बिष्ट और मुकेश शर्मा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की सराहना की। विशिष्ट अतिथि सीनियर आरएएस डॉ. सूरज सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड की प्रतिभाएं न केवल देश-विदेश में बल्कि राजस्थान के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम में 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का विशेष सम्मान किया गया, जिनमें रमेश पाठक, नंदी देवी पांडे, आनंदी देवी भट्ट समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे। साथ ही, 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। समारोह की सफलता में उत्तराखंड समाज के अध्यक्ष हरिसिंह रावत, राजेश सिंह नेगी, शेर सिंह बिष्ट सहित कई पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में एमेच्योर साफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. आशुतोष पंत, शिक्षाविद बी.एस. रावत समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *