4 दिन में दिन-रात का तापमान 5-5 डिग्री बढ़ा:दिन में गर्मी का अहसास, पांच साल में जनवरी सबसे गर्म रहा

रेगिस्तानी बाड़मेर में सर्दी के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। बीते पांच साल में जनवरी माह सबसे गर्म रहा है। तापमान 30.8 डिग्री पहुंच गया है। मंगलवार को सुबह से तेज धूप खिलने के साथ सर्दी से राहत मिली है। तापमान में बीते चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री चढ़कर 12.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 5 डिग्री बढ़कर 29.8 डिग्री पहुंच गया। इससे दिन में ऊनी कपड़ों में गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम स्थिर रहने की संभावना जताई है। दरअसल, पांच साल में जनवरी सबसे गर्म रहा है, क्योंकि पांच साल में इस बार जनवरी में सर्वाधिक 30.8 डिग्री तक पारा पहुंचा है। जबकि रात में जहां पिछले सालों में न्यूनतम पारा 6 डिग्री तक रहा था, जबकि इस बार 8.2 डिग्री से नीचे नहीं आया है। हर 2-3 दिन में पारा ऊपर नीचे हो रहा है। एकाएक शीत लहर चलती है तो दो दिन बाद फिर से धूप खिलने के साथ ही पारा बढ़ जाता है। ऐसे में इस बार कभी सर्दी तो कभी गर्मी का दौर चल रहा है। इसका असर रबी की फसलों पर भी पड़ रहा है। सर्दी नहीं पड़ने की वजह से जीरा, ईसबगोल की फसलें ग्रोथ नहीं कर रही है। सोमवार को बाड़मेर अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 4 दिनों में ही दिन और रात का पारा 5-5 डिग्री तक बढ़ गया है। ऐसे में अब लोगों की शीत लहर से राहत मिली है। सुबह से भी धूप खिलने से दिन का सर्दी का असर बहुत कम हे। इसके अलावा इन दिनों कोहरा भी नहीं है। दिनभर आसमान साफ रहने के साथ ही लोग धूप का आनंद ले रहे है। 17 जनवरी को बाड़मेर का अधिकतम 24.8 और न्यूनतम 8.2 डथ्ग्री था। जबकि अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई और दिन का पारा 30 डिग्री और रात का पारा 13 डिग्री के करीब है। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *