भास्कर न्यूज | लुधियाना| घर का नक्शा पास करा कर कमर्शियल बिल्डिंग बनाने पर बीआरएस नगर में नगर निगम की टीम ने दो बिल्डिंगों को सील कर दिया है। गौर हो कि दैनिक भास्कर टीम ने खुलासा किया था कि कमर्शियल बिल्डिंगों को घर बताकर निर्माण किया जा रहा है। निगम बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी मोहन सिंह और इंस्पेक्टर पाल प्रीत पिछले तीन महीने से निर्माणाधीन कमर्शियल बिल्डिंगों को घर बता रहे थे। -पढ़ंे पेज 3 पर


