बीआरएस व ट्रिपल सेवेन की टीम अपना-अपना मैच जीती

चाईबासा| मेसर्स देवका बाई बेलजी जिला फुटबॉल लीग ‘ए’ डिवीजन का मुकाबला यूथ मार्शल बनाम बीआरएस के बीच हुआ। जिसमें बीआरएस 5-1 गोल से विजयी हुआ। जिसमें बीआरएस की ओर से जमादार खंडाईत 4, फूलचंद्र केशरी एवं मोहन बारी, 1-1 गोल किया। यूथ मार्शल की ओर से एकमात्र गोल सैमसंग पूर्ति ने किया। दूसरा मुकाबला ‘ए’ ट्रिपल सेवेन बनाम आदिवासी ब्वॉयज क्लब के बीच हुआ। जिसमें ट्रिपल सेवेन की टीम 7-0 से विजयी रही। जिसमें नरेश सिंह हांसदा 5, सनको मार्डी, जयनाथ सिंकू 1-1 गोल किया। मैच का संचालन प्रकाशचंद्र सवैया, दीवान हांसदा, नरपति बिरूवा, लगो पूर्ति, पुनामी बागे ने गोल दागे। मैच के दौरान अर्जुन बनरा, कुलचंद्र कुजूर, सुबोध, एसएनुल हक, जीतू बारी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *