जिले में पहले दिन मैट्रिक के 30 व इंटर के 10 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

भास्कर न्यूज| चाईबासा मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर की पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार रहित हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग मुस्तैदी से लगा है। जिले में मैट्रिक परीक्षा के 50 व इंटर के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन मैट्रिक की परीक्षा 26 केंद्रों पर हुई। जिसमें कुल 2619 परीक्षार्थियों के स्थान पर 2589 परीक्षार्थी ही परीक्षा दिए। जबकि 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर इंटर की परीक्षा पहले दिन 21 केंद्रों पर हुई। इंटर में 2165 परीक्षार्थियों के स्थान पर 2155 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर के कला संकाय में परीक्षार्थी 1707 में 8 अनुपस्थित रहे। इंटर विज्ञान संकाय के 272 परीक्षार्थी में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं इंटर कॉमर्स संकाय में 176 परीक्षार्थी उपस्थित व एक परीक्षार्थी अनुपस्थित था। प्रथम पाली में मैट्रिक की आईआईटी और अन्य वोकेशनल विषयों की परीक्षा पूर्वाह्न 9.45 बजे से अपराह्न 01 बजे तक हुई। जबकि दूसरी पाली में इंटर की तीनों संकायों में वोकेशनल विषयों की परीक्षा अपराह्न 2 से शाम 5.15 बजे तक हुई। परीक्षा के दौरान स्टेटिक दंडाधिकारी के अलावा सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग उड़नदस्ता एक्टिव मोड में दिखा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *