भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा बचेली में 3 दिन पहले बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की एमरजेंसी लैंडिंग हाकी ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करवाई गई थी। दरअसल गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के दौरान बीएसएफ के हेलीकॉप्टर में अचानक बैलाडीला की पहाड़ियों के ऊपर अचानक इंजन में फाल्ट आ गया था, पायलट की सूझबूझ से बचेली के हॉकी ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग हुई थी, अब इंजीनियरों की टीम द्वारा इंजन बदला जा रहा है। सीआरपीएफ और जिला बल की सुरक्षा के बीच खराब हेलीकॉप्टर की मरम्मत करवाई जा रही है।


