भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा बस्तर ओलिंपिक के ब्लाक, जिला व संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में दंतेवाड़ा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। इस संभाग स्तरीय बस्तर ओिलंपिक में दंतेवाड़ा जिले से कुल 345 विजेता खिलाड़ियों ने 11 खेलों में भाग लिया था। ज्ञात हो कि संभाग स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पहले 8 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एनआईएस प्रशिक्षकों और व्यायाम शिक्षकों द्वारा खेल की बारीकियां सिखाई गईं थीं। इस प्रकार कबड्डी (सीनियर वर्ग) महिला व पुरुष दोनों वर्गों में प्रथम स्थान, एथलेटिक्स में 5 स्वर्ण, 1 रजत, 7 कांस्य, बैडमिंटन में 1 स्वर्ण मेडल जीते। वेटलिफ्टिंग में 2 स्वर्ण, 1 रजत, 7 कांस्य, वॉलीबॉल में 1 रजत, 1 कांस्य। कराते में 2 कांस्य कुल मिलाकर दंतेवाड़ा जिले के खिलाड़ियों ने 43 पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने विजेताओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


