डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल में घासीदास जयंती मनाई

दंतेवाड़ा| डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल हितावर में गुरु घासीदास की जयंती मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य बीके शर्मा द्वारा गुरु घासीदास के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया। प्राचार्य ने बच्चों को बताया कि प्रति वर्ष 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सतनामी समाज और छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। गुरु घासीदास ने सतनामी समाज की स्थापना की थी, जो एक समाज सुधार आंदोलन था। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए काम किया था और उनके आदर्शों को आज भी माना जाता है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन कारणों से इस दिन को हर साल बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। अंत में सभी समाज में छुआछूत की भावना को समाप्त करने का उपदेश देते हुए तथा सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश को सही रूप से चलाने का संदेश दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *