भास्कर न्यूज | संगम/गोंडाहूर बीएसएफ 94 बटालियन ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत छोटेबेठिया में फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीण खिलाड़ियों को खेल सामग्री का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कसाना ने किया। स्पर्धा में कोटरी नदी के उस पार के क्षेत्रों समेत 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला छोटे बेटिया बाजार पारा और बड़ेबेटियां के बीच खेला गया। इसमें छोटेबेटिया बाजार पारा की टीम विजयी रही। विजेता टीम को 5100 और उपविजेता टीम को 3100 का पुरस्कार दिया गया। सभी 16 टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल सामग्री वितरित की गई। इसमें वॉलीबॉल, क्रिकेट बैट-बॉल, फुटबॉल, खेल जूते, टी-शर्ट, शॉर्ट्स, एसएससी जीडी की पुस्तकें आदि शामिल थीं। मौके पर सतेंद्र मोहन, सविता नायक, मैनी कचलामी आदि उपस्थित थे।


